03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जोशीमठ आपदा के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- ‘माओवादी ताकतें खराब कर रहीं माहौल’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ऋषिकेश: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के मुद्दे को माओवादी ताकतें हवा देने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आपदा प्रभावितों के विस्थापन तथा पुनर्वास को लेकर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, विकास विरोधी सोच रखने वाले लोग स्थानीय नागरिकों को गुमराह कर जोशीमठ के पर्यटन तथा तथा तीर्थाटन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

  • शीघ्र ही सशक्त भू कानून लागू करने जा रही प्रदेश सरकार

रायवाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने मीडिया के साथ बातचीत की। उन्होंने प्रथम सत्र में हुई चर्चा तथा आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के मुताबिक उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने, मतांतरण के खिलाफ कठोर कानून पारित करने, भ्रष्टाचार पर ऐतिहासिक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार संगठन की ओर से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही सशक्त भू कानून राज्य में लागू करने जा रही है, जिसकी रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। यह कानून राज्य के व्यापक हित में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा संगठन जीत का हैट्रिक लगाएगी। नगर निकाय के चुनाव में भी शत-प्रतिशत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं, मगर कुछ माओवादी ताकतें आंतरिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

  • विकास को प्रभावित कर रही माओवादी ताकतें

उन्होंने कहा कि माओवादी ताकतें उत्तराखंड के विकास को प्रभावित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि राज्य का प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी जोशीमठ आपदा में सरकार का सहयोग करने के बजाय इसे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दा बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने साफ कहा कि जोशीमठ में सरकार के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन के पीछे माओवादी ताकतों का हाथ है। जिनका उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं है। यह लोग स्थानीय जनता को गुमराह कर, धार्मिक तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस तरह के दुष्प्रचार से प्रदेश का पर्यटन और तीर्थाटन प्रभावित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि इस कार्यसमिति में महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को उनके लक्ष्य दिए गए हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित होने वाले जी-20 के दो कार्यक्रमों को सफल बनाने में भाजपा संगठन ने अपनी भूमिका तय की है।

जी-20 में प्रतिभाग करने वाले दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक तथा यहां की समृद्ध संस्कृति तथा स्वाद से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड की धरती से पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने का काम किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img