03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हवाई यात्र‍ियों को बड़ी राहत, वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद कोविड रिपोर्ट जरूरी नहीं

एफएनएन, रुद्रपुर : मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोग बिना आरटी-पीसीआर के ही सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र अपने साथ रखना होगा।नया निर्देश आने के बाद गोरखपुर से मुंबई व कोलकाता जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है।

  • महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने लगाई थी रोक

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया था। महराष्ट्र जाने वाले लोगों को 48 घंटे और पश्चिम बंगाल जाने वालों को 72 घंटे पहले का रिपोर्ट साथ लेकर जाना था।

  • कम हो गई थी मुंबई व कोलकाता जाने यात्रियों की संख्या

गोरखपुर से मुंबई के लिए तीन व कोलकाता के लिए एक विमान रोजाना उड़ान भरते हैं। कोरोना वैक्सीन की दोनों लगवाने वाले लोगों के लिए भी आरटी-पीसीआर अनिवार्य था। इसकी वजह से मुंबई व कोलकाता जाने यात्रियों की संख्या कम हो गई थी।

  • एयरपोर्ट निदेशक ने दी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहल पर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को राहत दी है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और दूसरी डोज लिए हुए 15 दिन हो चुके हैं, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाने से छूट दी गई है।

  • करना होगा कोविड प्रोटोकाल का पालन

आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ले जाने से छूट मिलने के बाद भी सभी लोगों को कोविड काल का पालन करना होगा।हर समय कोविड उपयुक्त व्यवहार (मास्क पहनना, हाथ को बार-बार धुलना, शारीरिक दूरी बनाए रखना आदि) का पालन करना होगा।जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाया है उन्हें अब 48 की वजह 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट सफर करते समय अपने पास रखना होगा।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img