वशिष्ठ ही थे राहुल गांधी के विदेश दौरों के आयोजनकर्ता, वर्तमान यूएस दौरे का प्रबंध भी किया था
एफएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका में अपने भाषणों से सुर्खियां बटोर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को देश के भीतर जोर का झटका लगा है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

आज बुधवार को श्री वशिष्ठ ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र सौंप भी दिया है। बताते चलें कि राहुल गांधी के विदेशी दौरों के मुख्य आयोजक वीरेंद्र वशिष्ठ ही थे। श्री गांधी के वर्तमान अमेरिका दौरे का पूरा इंतजाम भी वीरेंद्र वशिष्ठ ने ही किया था। वीरेंद्र वशिष्ठ द्वारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस को जोर का झटका लगा है।