Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबसपा को बड़ा झटका, बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों के नामांकन...

बसपा को बड़ा झटका, बरेली और आंवला सीट से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज

एफएनएन, बरेली : लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बरेली और आंवला लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। बरेली से छोटेलाल गंगवार और आंवला से आबिद अली ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में बसपा के दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में त्रुटि मिलने के कारण खारिज कर दिया गया है। अब बसपा दोनों सीटों के चुनावी मैदान से बाहर हो गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इतने प्रत्याशियों ने कराया था नामांकन 

बरेली सीट से 28, आंवला सीट से 20 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। हालांकि, चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी दम दिखाएंगे यह नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तय होगा। आखिरी दिन बरेली सीट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, आंवला सीट से भी आबिद अली समेत कई अन्य ने नामांकन के दूसरे सेट दाखिल किए थे।

बरेली और आंवला सीट से आखिरी दिन 12-12 नामांकन भरे गए। इसके चलते दिन भर नामांकन के लिए आवाजाही रही। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहीं। अब तक दोनों लोकसभा क्षेत्र से दाखिल हुए नामांकन की जांच आज हो रही है। नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। इसी दिन शाम को दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments