03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के चंपावत में पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, रोडवेज बस में बरामद की 3.385 किलो चरस

Spread the love

एफएनएन, चंपावत:  पुलिस ने तीन किलो से अधिक चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने टनकपुर-चंपावत एनएच पर धौन के पास रोडवेज बस से चरस बरामद की। चार पॉलीथिन बैग में चरस मिली। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शनिवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने चरस बरामदगी की घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि टनकपुर-चंपावत एनएच पर धौन के पास रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 3206 की शुक्रवार को चेकिंग की गई। 45 वर्षीय अभियुक्त सुरेंद्र सिंह ग्राम बकोड़ा, थाना तामली, जिला चंपावत निवासी है। पुलिस टीम को अभियुक्त के पास से 3.385 किलो चरस बरामद की गई।

  • भांग की खेती कर बना रहे चरस

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने गांव में भांग की खेती कर दो वर्ष में चरस तैयार करने की बात कही है। जिसे बेचने के लिए वह मैदानी क्षेत्र की ओर जा रहा था। बरामदगी में एसओजी के एसआई ललित पांडेय, एचपीयू कांस्टेबल जीवन सौन की प्रमुख भूमिका रही।

  • पुलिस टीम में ये लोग थे

पुलिस टीम में कोतवाल योगेश उपाध्याय, एसओजी प्रभारी सुरेंद्र खड़ायत, एसआई सोनू, सिंह, कांस्टेबल दुर्गा नाथ आदि शामिल रहे। एसपी पींचा ने बताया कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

  • आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

नाकाम नशे के कारोबार में लिप्त तस्कर नित नए तरीके निकालते रहे हैं। कभी प्राइवेट वाहन से नशे की प्रतिबंधित सामग्री को इधर से उधर ले जाया जाता है। कभी दोपहिया वाहन से तस्करी होती है। इस बार रोडवेज बस में यात्री बनकर चरस तस्करी की योजना को पुलिस की सक्रियता ने विफल कर दिया। एसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img