03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर: नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन के निमित होने वाले भूमि पूजन की परंपरा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।

प्रातकाल श्री राम लीला मंच पर पंडित ओमप्रकाश ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले मनोज अरोड़ा एवं हनुमान जी का किरदार निभाने वाले सुशील गाबा के हाथ में पवित्र कलावा बांधकर वेद मंत्रों और भगवान राम के मंत्रों का जाप किया। पूजा के बाद भूमि की शुद्धि के लिए जल और गंगाजल का छिड़काव कर आरती कर वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन की रस्म को पूर्ण किया ।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि नगर की इस प्राचीन रामलीला।मंचन हेतु भूमि पूजन एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान राम की लीला की इस भूमि की शुद्धि और पवित्रता के लिए पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान राम, देवी सीता और अन्य देवताओं की पूजा की जाती है।

भूमि पूजन से भगवान राम, हनुमान जी एवम समस्त देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, जिससे रामलीला का आयोजन सफल और सुखद होता है।

इस दौरान महामंत्री विजय अरोड़ा, कोऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, राकेश सुखीजा, अमित अरोड़ा बॉबी, विजय विरमानी, आशीष ग्रोवर आशु, गौरव तनेजा, विशाल भुड्डी, रमन अरोड़ा सचिन मुंजाल, प्रेम खुराना, गौरव जग्गा, रघुवीर अरोड़ा, महावीर आजाद, आशीष मिड्ढा, रामकृष्ण कनौजिया, गोला इदरीस, यश अरोरा, शौर्य अरोड़ा, आयुष्मान सुशील गाबा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूर्व नौकरशाह के बंगले से कथित 50 करोड़ रुपये कैश चोरी हो जाने की खबर राजनीतिक रंग ले रही

 

 

 

 

 

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img