Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडभाजपा नेता सुरेश गंगवार की फेसबुक आईडी हैक, हैकर दे रहा धमकी

भाजपा नेता सुरेश गंगवार की फेसबुक आईडी हैक, हैकर दे रहा धमकी

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा नेता सुरेश गंगवार की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। हैकर न सिर्फ लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड कर रहा है, बल्कि सुरेश को धमकियां भी दे रहा है। इस मामले में पुलभट्टा थाने में तहरीर देने के साथ ही एसटीएफ, पुलिस और एसओजी को भी अवगत करा दिया गया है। भाजपा नेता सुरेश गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। पता लगा है कि हैकर उनके फेसबुक फ्रेंड से फोन कर और मैसेज भेज कर पैसे की डिमांड कर रहा है। इसके साथ ही हैकर ने उन्हें भी धमकी दी है और गाली गलौज कर अश्लील वीडियो डालने की बात कह रहा है। उन्होंने पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments