Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडफूलसुंगा में 15 लाख के विकास कार्यों का बेहड़ ने किया लोकार्पण

फूलसुंगा में 15 लाख के विकास कार्यों का बेहड़ ने किया लोकार्पण

एफएनएन, किच्छा : विधायक तिलकराज बेहड़ विधानसभा के अंतर्गत फूलसुंगा में विधायक निधि से निर्मित 15 लाख की लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान वह दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अपशिष्ट जल निकासी हेतु नाले का निर्माण जिसकी लागत लगभग 5 लाख का लोकार्पण किया।

इसके अलावा फुलसूंगा के जेष्ठा कॉलोनी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का कॉलोनी वासियों के साथ उद्घाटन किया तथा मंदिर में 2 लाख रूपये दिए जाने की घोषणा की साथ ही जेष्ठा कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित कराई गयी लगभग 10 लाख की लागत की दो सी सी सड़को का उद्धघाटन किया। इस दौरान पार्षद सुरेश गौरी, जगदीश तनेजा, राजेश प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, शिशुपाल सिंह, जीवन जोशी,अनिल शर्मा रविशंकर मिश्रा, विवेक कुमार सिंह,योगेंद्र चौहान, हरीश जोशी, रामलाल रामपाल,पप्पू चौधरी, संतोष ठाकुर, रामसनेही,जय सिंह, संजय सिंह, बीडी गंगवार थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments