03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ, बंद कमरे में तीर्थ पुरोहितों के साथ चल रही वार्ता

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे हैं। यहां वे मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के साथ बंद कमरे में चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल भी केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह साढ़े सात बजे धाम में पहुंचेगे और करीब 11 बजे लौट जाएंगे। इस अवसर के लिए उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img