Thursday, February 26, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीबरेली : लोहड़ी मेले में पॉप सिंगर दीप मनी ने बांधा समां,...

बरेली : लोहड़ी मेले में पॉप सिंगर दीप मनी ने बांधा समां, दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी… गाने पर थिरके युवा

एफएनएन, बरेली :  बरेली में पंजाबी महासभा की ओर से आयोजित लोहड़ी मेले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली से आए पॉप सिंगर दीप मनी ने धमाल मचाया। युवा खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। उन्होंने दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी…, और लैला ओ लैला… जैसे गीतत गाकर समा बांध दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल रेडीसन में ‘लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम’ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महापौर उमेश गौतम, पलिया विधायक रोमी साहनी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा, उत्तर प्रदेश अकादमी के निर्देशक जगनैन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी एवं प्रदेश के संयोजक प्रवीन सेठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने पंजाबी महासभा की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के होटल व्यापारियों के लिए खुशखबरी, प्रॉपर्टी टैक्स होगा कम; जानें कौन से होटल उठा सकेंगे फायदा

इस साल आठ बच्चियों के जन्म लेने पर खुशियां मनाई गईं। उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इसका संचालन यतिन भाटिया ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, गुलशन आनंद, हरीश विग, ज्ञानी काला सिंह, भारत भूषण, एमपी सिंह, विनोद ग्रोवर, महामंत्री देवराज चन्डोक, हरीश अरोड़ा, रंजीत सिंह का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments