Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशBareilly: फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में स्कूटी को घसीटती रही बस; तीन की...

Bareilly: फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में स्कूटी को घसीटती रही बस; तीन की मौत 6 घायल

एफएनएन, बरेली : थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक महिला शिक्षामित्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहनों के ड्राइवरों की तलाश कर रही है।

गांव निवड़या के कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र पंकज कुमारी (45) और अनुदेशक रुचि पांडे (35) बुधवार दोपहर 3 बजे विद्यालय से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में सड़क पार करते समय नेशनल हाईवे पर उचसिया मोड़ के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। करीब 100 मीटर तक बस के बंफर में फंसकर स्कूटी स्कूटी घिसटती चली गई।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिक्षामित्र पंकज कुमारी की मौत हो गई। वहीं रुचि पांडे की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। पंकज कुमारी फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी और रुचि पांडे शाहजहांपुर के शास्त्री नगर में रहती थीं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान समेत अन्य शिक्षकों ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मकान बना नहीं और आ गया 3.36 लाख रुपये हाउस टैक्स, गजब का कारनामा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments