03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: कार से कुचलकर कुत्ते को मारने की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज, भाजपा पार्षद पर तमंचे से फायर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बरेली: कार से कुचलकर कुत्ते को मारने की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज पड़ोसी ने भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता पर तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन मिस हो गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर पार्षद और उन्हें बचाने की कोशिश करने वालों को जान से मारने की धमकी दी। पार्षद की तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने दो नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वार्ड-42 चौधरी मोहल्ला के भाजपा पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता समाधि गौंटिया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को पड़ोस में रहने वाले विशाल कश्यप ने अपनी कार से उनके घर के पास कुत्ते को टक्कर मार दी थी। इसकी उन्होंने थाने में शिकायत की थी लेकिन स्थानीय लोगों के कहने पर समझौता हो गया था। आरोप है कि 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विशाल का भाई आशीष कश्यप ने उनके पालतू कुत्ते के बच्चे को कार से कुचल कर मार दिया था।

इसकी उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे आरोपी रंजिश मानने लगे। विशाल कश्यप ने मंगलवार सुबह उन्हें और उनके परिवार को दीपक रस्तोगी और उनकी मां के सामने जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उन्होंने अशरफ खां छावनी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार यादव को दी। इस पर विशाल कश्यप उनके घर पर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी।

जब उन्होंने विरोध किया तो तमंचे से फायर कर दिया लेकिन मिस हो गया और वह बच गए। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी ने कहा कि जो भी बीच में आएगा उसे जान से मार दिया जाएगा। विशाल के साथ कार में चार लोग और भी आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पार्षद की तहरीर पर दो नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है आशुतोष कुमार रघुवंशी, थाना प्रभारी, प्रेमनगर।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img