03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर में पशु प्रदर्शनी, जुटे बड़ी संख्या में पशु पालक

पशु प्रदर्शनी काआयोजन

कृषि प्रधान देश और पशुपालन की अधिकता वाले मुल्क में पशु प्रदर्शनी का अपना एक खास महत्त्व होता है। दूध भले ही हम पैकेट का ले रहे हो इसमें भी कही न कही हमारे पशुपालक की भूमिका खास होती है। समय -समय पर होने वाले इस प्रकार के आयोजनों से हमारे किसान भाइयों,पशुपालको की जहा हौसला अफजाई होती है वही दूसरी ओर बहुसंख्यक आबादी का इससे जुड़े होने के कारण प्रेरणा भी मिलती है।

बेरीनाग मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड बेरीनाग के ग्राम सभा नगौर के मोराड़ी गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं के साथ प्रतिभाग किया गया। पशु प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल द्वारा उन्नत पशुओं का चयन किया गया।

इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी बेरीनाग डॉ प्रणय अग्रवाल एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पिथौरागढ़ डाॅ पंकज जोशी द्वारा पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पशुपालन की बढ़ावा दिए जाने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गई, पशुपालक, पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए इस क्षेत्र में अपना रोजगार अपनाएं। इस कार्य हेतु उन्हें विभाग की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी में 60 प्रतिभागियों के लगभग 105 पशु रहे। पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख बेरीनाग श्रीमती विनीता बाफिला द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पशुपालकों को पुरस्कार वितरित किये गये। गाय में प्रथम स्थान पर गुमानी राम की गाय, द्वितीय जगदीश प्रसाद, तृतीय शेर राम की गाय रही। बछिया में प्रथम रमेश राम, द्वितीय मोहन राम, तृतीय गोविंदी देवी की बछिया रही। भैंस में दीपा देवी की भैंस प्रथम, होशियार राम की द्वितीय तथा राजेन्द्र राम की भैंस तृतीय स्थान पर रही।

इसके अतिरिक्त अन्य पशुओं में गीता देवी का पशु प्रथम, सुरेश राम का द्वितीय, रेवती देवी का पशु तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य नगौर किरन देवी, कोटेश्वर यामिनी देवी, ग्राम प्रधान नगौर सुंदर राम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रणय अग्रवाल, डॉ राजेश, डॉ मंजू, डॉ नवीन, पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण पशुपालक व विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रेम प्रकाश उपाध्याय
नेचुरल, बागेश्वर

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img