Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ - केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु...

बदरीनाथ – केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

एफएनएन, देहरादून : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु धामों में दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
केदारनाथ धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को चमोली, पिथौराइसके चलते पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 12 से 14 नवबंर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। गढ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments