03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बाबा तरसेम सिंह की अयोध्या धाम में सराय बनाने की इच्छा रह गई अधूरी

एफएनएन, नानकमत्ता : धार्मिक डेरा कर सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सराय बनाने की इच्छा अधूरी रह गई है। नानकमत्ता में बाबा टहल सिंह यात्री निवास भी अधूरा रह गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा तरसेम सिंह के सचखंड वासी होने से नानकमत्ता सहित विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए चल रहे विकास कार्य रुक गये है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

धार्मिक डेरा पंथ रतन संत बाबा हरवंश सिंह बचन सिंह के नानकमत्ता डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के साथ ही गुरुद्वारा रीठा साहिब सहित डेरे से जुड़े गुरुद्वारों के सौंदर्यकरण के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं देने का हमेशा ध्यान रखकर कार्य करते रहते थे। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाबा जी ने तीन  मंजिला 54 वातानुकूलित कमरों का निर्माण शुरू किया था। ग्राउंड तथा फर्स्ट फ्लोर के 36 कमरे बन चुके है।

तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू होना था। चंपावत स्थित गुरुद्वारा रीठा साहिब में 60 कमरों का अर्धनिर्मित यात्री निवास का ढांचा बन चुका है। गुरुद्वारा साहिब में लगने वाले जोड़ मेले से पहले उसको यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार करने की तैयारियां जोरों पर थी। इसके अलावा गुरुद्वारा दूधवाला कुआं पर संगमरमर से सौंदर्य करण का कार्य, गुरुद्वारा मझोला, पीलीभीत एवं सोरों के गुरुद्वारों में चल रहा सौन्दर्य करण का कार्य के साथ ही करमठा में डेरे द्बारा संचालित हाई स्कूल में छात्राओं के लिए कक्षा कक्ष का भी निर्माण रुक गया है। थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

नानकमत्ता। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकांड के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें यूपी, पंजाब, हरियाणा, आदि राज्यों में दबिश दे रही है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 6 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। इधर पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस में कई एंग्लो में बारीकी से काम कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img