Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीभाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत, पत्नी का...

भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत, पत्नी का चल रहा इलाज

एफएनएन, दिल्ली : भाजपा के पूर्व सांसद और प्रयागराज के बड़े व्यवसायी श्यामाचरण गुप्त का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव श्यामाचरण गुप्त दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है| भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त 31 मार्च कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पूर्व सांसद श्‍यामाचरण गुप्‍त को प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हो रहा था। शुक्रवार शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया। इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। देररात को उनका निधन हो गया। उधर पूर्व सांसद की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments