03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

औली नेशनल विंटर गेम्स 2026: 13 फरवरी से आयोजन, 17 टीमें हिस्सा लेंगी

एफएनएन, देहरादून : लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उत्तराखंड के औली में प्रस्तावित नेशनल विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान हो गया है. पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में ये फैसला लिया है. 12 से 16 फरवरी तक औली में होने जा रहे औली विंटर कार्निवल में ही नेशनल विंटर गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा.

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया उत्तराखंड के प्रसिद्ध विंटर डेस्टिनेशन औली में विंटर कार्निवाल के साथ ही नेशनल विंटर गेम्स 2026 का भव्य आयोजन 12 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. उन्होने बताया मौसम और तापमान के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है. इसमें परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव भी संभव है.

विशाल मिश्रा ने बताया विंटर गेम्स के लिए स्पोर्ट्स टीमों को निमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जीएमवीएन भी लॉजिस्टिक के काम तेजी से पूरे कर रहा है. इसके अलावा औली में बर्फ को बनाये रखने के संसाधनों का प्रयोग किये जाने की सारी प्रक्रिया चल रही है. स्नो बीटर मशीन हो या स्नो मेकिंग मशीन हो सभी को उपयोग में लाया जा रहा है.

औली जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पूरा ईवेंट संचालित होना है. यहां माइनर अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है. चीयर लिफ्ट, एकोमोडेशन की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है. एसोसिएशन ने बताया 17 से 20 टीमों की आने की संभावना है. यहां अभी तक 250 से अधिक लोगों के लिए व्यवस्था पूरी की जा चुकी है. एमडी जीएमवीएन ने कहा उनके साथ युटीडीबी, जिला प्रशासन और विंटर गेम्स एसोसिएशन सभी कंधे से कंधा मिला कर काम करे रहें है. उन्हे उम्मीद है कि सभी लोग मिल कर औली में एक भव्य और सफलतम विंटर गेम्स का आयोजन करेंगे.

औली विंटर गेम्स की तारीखें

  • 13 फरवरी 2026 (गुरुवार): प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्कीइंग प्रदर्शन, आईटीबीपी की ओर से स्की एवं रेस्क्यू डेमोंस्ट्रेशन और स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल एवं स्प्रिंट) प्रदर्शन एवं रेस.
  • 14 फरवरी 2026 (शुक्रवार): प्रतियोगिता दिवस-I: अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट स्लालम (पुरुष एवं महिला), स्नोबोर्ड- जाइंट स्लालम.
  • 15 फरवरी 2026 (शनिवार): प्रतियोगिता दिवस-II: अल्पाइन स्कीइंग- स्लालम (पुरुष एवं महिला), स्नोबोर्ड- स्लालम, स्की माउंटेनियरिंग- स्प्रिंट.
  • 16 फरवरी 2026 (रविवार): समापन समारोह, प्राइज सेरेमनी.

औली विंटर गेम्स से विंटर पर्यटन को लगेंगे पंख: औली में होने जा रहे विंटर गेम्स के साथ साथ पर्यटन विभाग और जीएमवीएन औली विंटर कार्निवाल का भी आयोजन कर रहा है. एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा का कहना है कि इस आयोजन के दौरान लोग नैसर्गिक सौंदर्यता का भी लुफ्त उठाते हैं. उन्होंने कहा इससे औली को एक नई पहचान मिलती है. इसके अलावा स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलता है. क्षेत्रीय इकोनॉमी को इस से फायदा होता है.

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा औली में विंटर गेम्स के साथ साथ आयोजित किये जा रहे औली कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संस्कृति का भी प्रचार प्रसार करना भी है. उन्होंने बताया जब औली में देश विदेश के खिलाड़ी और खेलों से जुड़े लोग औली में मौजूद होंगे तो पर्यटन विभाग की यह कोशिश रहेगी कि उन्हें उत्तराखंड की खूबसूरती के साथ यहां की संस्कृति से भी जोड़ा जाए. उन्होंने बताया इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं की लोक संस्कृतियों को लेकर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा भले ही हमारे पास समय कम है लेकिन हमारी कोशिश इस आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित करेगी.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img