03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसपी ऑफिस में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास

एफएनएन, शाहजहांपुर:  एसपी ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने युवक को समय रहते पकड़कर आत्मदाह करने से बचा लिया और उसको तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के भाई को फायरिंग के आरोप में कोतवाली लाया गया था और उसने अपने भाई को बेगुनाह बताते हुए ये हथकंडा अपनाया।

भाई को छुड़ाने की कोशिश

चैक कोतवाली के नवादा निवासी राहुल ने आज एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जबकि उसके साथ में दो बहने भी आईं थी। युवक के भाई को बीती रात चैक कोतवाली की पुलिस फायरिंग के आरोप में पकड़ कर लाई थी। राहुल इस बात से बेहद नाराज था और रात भर भाई को छुड़ाने की कोशिश के बाद उसने आज नया पैतरा अपनाया। राहुल पेट्रोल की बोतल लेकर एसपी आफिस पहुंचा और उसी दौरान उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने की कोशिश की। हालांकि एसपी दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते युवक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसको तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया,जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि एक युवक ने एसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास किया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक अपने भाई को छुड़ाने का अनावश्यक रूप से पुलिस पर दबाव बना रहा था।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img