03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार वाहन ने दंपती को कुचला, पति की मौत; एक माह पहले हुई थी शादी

Spread the love

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी है। हादसे में पति की मौत हुई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। मौके पर चालक फरार हो गया। बताया गया कि एक माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुड़की के झबरेड़ा में हुई है। जहां साबतवाली स्थित गेट के पास एक डीसीएम वाहन तेज गति से आ रहा था। वहीं, बाइक सवार युवक अपनी पत्नी के साथ झबरेड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी है। इस दौरान भीषण टक्कर में दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी को करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में मृतक की पहचान जयकिशन (29) निवासी बेहडकी सैदाबाद के रूप में हुई है। जय किशन की शादी एक माह पहले ही हुई थी। उसकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपी चालक को खोजने का प्रयास कर रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img