Thursday, January 23, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रेमी जोड़े की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

प्रेमी जोड़े की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

एफएनएन, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के घरवालों ने पहले लड़की और उसके प्रेमी पर कुल्हाड़ी से वार किया, फिर उन्हें जला दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हैरान करने वाली यह घटना मटौध थाना क्षेत्र के करछा गांव की है। मृतक का नाम भोला और उसके प्रेमिका का नाम प्रियंका था। दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था। देर रात भोला प्रियंका से मिलने उसके घर गया था, तभी प्रियंका के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए परिजनों ने भोला और प्रियंका को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। यहीं नहीं, दोनों को घायल अवस्था में ही जला दिया गया। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

murder

चार आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। आईजी सत्यनारायण ने बताया कि मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अब तक प्रियंका के पिता हुकमा, मां आशा, भाई लाखन और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments