Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदिल्ली में प्रदूषण बढ़ते ही फिर लगे GRAP-3 के प्रतिबंध, निर्माण-कार्य, ध्वस्तीकरण...

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ते ही फिर लगे GRAP-3 के प्रतिबंध, निर्माण-कार्य, ध्वस्तीकरण समेत इन वाहनों के चलने पर रोक

एफएनएन, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दो दिन थोड़ी राहत के बाद बृहस्पतिवार को प्रदूषण स्तर बढ़ने से हवा की गुणवत्ता एक बार फिर 300 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह तो दिल्ली में एक्यूआई 450 दर्ज किया गया।

स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप तीन के आठ सूत्री प्रतिबंध लागू कर दिया है। दोबारा प्रदूषण के स्तर बढ़ने पर दिल्ली-एनसीआर में निर्माण-कार्य और ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल से चलने वाले चार पहिया वाहनों पर पाबंदी लग गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

साथ ही स्टोन क्रसर के संचालन पर रोक लगाई गई है। सबसे बड़ी बात है कि हवा गुणवत्ता और खराब होने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारों को स्कूलों का संचालन आनलाइन करने का निर्देश दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments