Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअरुण होंगे जेसीआई रुद्रपुर के नए अध्यक्ष, अंजलि जेसीरेट विंग चेयरपर्सन

अरुण होंगे जेसीआई रुद्रपुर के नए अध्यक्ष, अंजलि जेसीरेट विंग चेयरपर्सन

  • दो अन्य दावेदारों ने अरुण को दिया समर्थन, सर्वसम्मति से संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया

एफएनएन, रूद्रपुरः वैश्विक सामाजिक संस्था जूनियर चैम्बर्स आफ इंडिया (जेसीआई) की रूद्रपुर शाखा के संपन्न हुए चुनाव में केएलए कंपनी के एमडी एवं वरिष्ठ उद्योगपति अरुण अग्रवाल सर्वसम्मति से दुबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शहर के एक होटल में आयोजित जेसीआई की मीटिंग में चुनाव अधिकारी जेसी पुष्कर जैन, जेसी गुरमीत वाही, जेसी हरबीर चौधरी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर अरुण अग्रवाल के अलावा सचिन अग्रवाल और राजेन्द्र खनिजो ने भी नामांकन किये थे। बाद में इन दोनों ने अरुण के समर्थन में नाम वापस ले लिये और इस तरह अरूण अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गये। इसके अलावा सचिव पद पर जेसी प्रमोद मित्तल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर जेसी राजीव चावला भी सर्वसम्मति से चुन लिये गये हैं। जेसीरेट विंग में अध्यक्ष पद पर जेसीरेट अंजलि नागपाल चुनी गईं। सचिव जेसीरेट रेखा छाबड़ा और कोषाध्यक्ष जेसीरेट आकांक्षा शुक्ला को चुना गया। इस दौरान जेसीआई रुद्रपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, सचिव एडवोकेट प्रमोद मित्तल, कोषाध्यक्ष राजीव चावला सहित अन्य पदाधिकारियों का सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

नवनिर्वाचित जेसीआई अध्यक्ष अरूण अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है, उसे वह पूरी निष्ठा और सेवाभाव से निभाते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पहले की तरह ही टीम भावना से काम करते हुए भविष्य में भी संगठन को सक्रिय होकर संचालित किया जायेगा। इस दौरान निवर्तमान महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, चिराग जैन, जितेन्द्र साहनी,राधेश्याम अग्रवाल, मनोज नागपाल, सतीश अरोरा, राजेन्द्र खनिजो, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राजीव जल्होत्र आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments