03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एआरटीओ ऑफिस के दलाल और प्रॉपर्टी डीलर हेमू यादव पर रंगदारी का मुकदमा

Spread the love
  • – एआरटीओ ऑफिस के लिए काम करने वाली संस्था के कर्मचारियों को धमकाया, मारपीट व गाली-गलौज का आरोप
  • – किच्छा पुलिस कर रही है हेमू यादव की तलाश

एफएनएन, रुद्रपुर : एआरटीओ ऑफिस के दलाल और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले हेमू यादव पर किच्छा पुलिस ने रंगदारी, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हेमू की तलाश कर रही है।
लालपुर, रुद्रपुर के रहने वाले प्रमाण बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर ऋषभ सिंह व अंकुश सिंह का कहना है कि उनकी संस्था प्रमाण बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परिवहन विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत स्वचालित परीक्षण केंद्र का संचालन किया जाता है। 4 जनवरी को अपराहन 11 बजे हेमू यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव कुछ लोगों को साथ लेकर केंद्र आया और उनके व स्टाफ के साथ गाली-गलौज कर केंद्र के संचालन को रोककर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगा। विरोध करने पर वह केंद्र प्रमुख मुकेश लाल बिंद के साथ मारपीट करने लगा और कहा कि यहां काम करना है तो हर महीने पैसे देने होंगे, अन्यथा सभी लोगों को जान से हाथ धोना पड़ेगा। कहा, अपने मालिक से कहना कि उससे बात कर ले और फिर यह लोग मुकेश लाल बिंद व केंद्र कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस घटना से केंद्र के स्टाफ में दहशत का माहौल है। उन्होंने किच्छा पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Topics

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img