Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीअर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार पर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज...

अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार पर रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

एफएनएन, दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वरुण कुमार पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. हैदराबाद की वालीबॉल खिलाड़ी ने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में वरुण कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शिकायत करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. युवती ने बताया कि वह 2019 में उनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी और तब 17 वर्ष की थी. पीडिता ने बताया कि वरुण 2019 में मुझे डिनर के बहाने जयनगर ले गया और मैरे साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वह पांच साल तक शादी का झांसा देकर समय-समय पर मुझसे शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

बता दें कि हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है. वह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर के खेलते हैं. वरुण ने 2017 में राष्ट्रीय हॉकी टीम में पदार्पण किया था. वरुण 2022 बर्मिंघम-कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत, 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. कांस्य पदक की उपलब्धि के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस खिलाड़ी के लिए 1 करोड़ के इनाम की घोषणा की थी. साथ ही वरुण को 2021 अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी सम्मानित किया गया.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments