Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधकिच्छा: विद्युत सप्लाई को नगर पालिका से जुड़ने को आरिफ ने सौंपा...

किच्छा: विद्युत सप्लाई को नगर पालिका से जुड़ने को आरिफ ने सौंपा ज्ञापन।

एफएनएन, किच्छा: उत्तराखंड कृषि उत्पादन वितरण बोर्ड के पूर्व सदस्य मोहम्मद आरिफ ने सिरौली कला क्षेत्र की ग्रामीण लाइट को शहरी क्षेत्र के साथ जोड़े जाने को लेकर विद्युत उपखंड अधिशासी अभियंता को एक पत्र सौंप कार्यवाही की मांग की। दिए गए पत्र में आरिफ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को वर्ष 2018 में नगर पालिका की सीमा विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में शामिल कर दिया गया।

जिसके साथ ही सिरौली क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का आगमन हुआ। परंतु आज भी सिरौली को विद्युत सप्लाई ग्रामीण अंचल के आधार पर की जाती है, जिससे अधिकांश उद्योग बाधित हो रहे हैं, उन्होंने बताया कि सिरौली की वर्तमान आबादी 35 हजार हो चुकी है, जिसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी विद्युत सप्लाई ग्रामीण अंचल के आधार पर किए जाने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने शीघ्र उक्त समस्या का समाधान करते हुए विद्युत सप्लाई को नगर पालिका व शहरी तर्ज पर किए जाने की मांग उठाई। इधर अधिशासी अभियंता द्वारा मांग के दृष्टिगत शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें-ट्रक में फंसकर 100 मीटर तक घिसटी बाइक, पहिए तले कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments