03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फरवरी में पड़ सकती है अप्रैल की गर्मी, उच्च हिमालयी इलाकों में एवलांच की संभावना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते अगले एक सप्ताह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान में आठ से 10 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल में पड़ने वाली गर्मी का एहसास फरवरी में ही होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। वहीं, दून में अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img