03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा, एक साल में रोड से कर सकेंगे कैलास मानसरोवर यात्रा, चीन-नेपाल जाने की जरूरत नहीं

एफएनएन, खटीमा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की समापन रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां पर सीएम धामी की प्रशंसा करते हुए उप्र, उत्तराखंड की कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में पहुचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई सड़कों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी-काठगोदाम-लालकुआं के बीच 2400 करोड़ की लागत से बाईपास बनेगा। एक साल के भीतर लोग कैलास मानसरोवर सड़क मार्ग से जाएंगे। दो साल के अंदर दिल्ली से देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। गडकरी ने खटीमा में रिंग रोड को भारतमाला प्रोजेक्ट में शामिल करने की और पीलीभीत-टनकपुर रोड पर बाईपास बनाने की भी घोषणा की।

इसका श्रेय किसी और को नही बल्कि उत्तराखंड की जनता को जाता है। युवा मुख्यमंत्री धामी दिखने में ही नही बल्कि काम में भी स्मार्ट हैं। आने वाले समय में गाड़ियां इथेनाल से चलेंगी।गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। गडकरी ने कहा कि अब कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए चीन, नेपाल व सिक्किम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम साहब आपके यहां से सीधे यात्रा की जा सकेगी।

खटीमा सीएम धामी का क्षेत्र पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण आने वाले समय में यह क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर चमकने वाला है। कैलाश मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले एक साल के अंदर आप कैलास मान सरोवर तक रोड से जाएंगे यह वचन और विश्वास दिलाने के लिए मैं यहां आया हूं। सीएम ने बड़ी अपेक्षा से मुझे अपने गृह जिले में बुलाया है तो मैं भी तैयारी से आया हूं उन्हें निराश नहीं करूंगा।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img