Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकार्डधारकों को मुफ्त राशन देकर अन्न महोत्सव की शुरुआत

कार्डधारकों को मुफ्त राशन देकर अन्न महोत्सव की शुरुआत

  • उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त से अन्न महोत्सव की शुरुआत हुई। गरीबो को मुफ्त राशन देने की योजना का अन्न महोत्सव नाम दिया गया। खीरी जिले में कमिश्नर रंजन कुमार ने तमाम खाद्यान्न वितरण केंद्र का निरीक्षण भी किया।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार गरीब कल्याण अन्न महोत्सव योजना के तहत गुरुवार को लखीमपुर खीरी में अन्न महोत्सव कार्यक्रम की निगरानी कमिश्नर रंजन कुमार ने की। तमाम गांव में कमिश्नर खुद पहुंचे और पात्रों को मिलने वाले बैग सहित बांटा जा रहा खाद्यान्न की जांच की, और लाभार्थियों से बात भी की । सुबह करीब 10:30 बजे कमिश्नर रंजन कुमार का काफिला सबसे पहले गोला तहसील के इटकुटी गांव पहुंचा, यहां के बाद कमिश्नर पलिया तहसील के शाहपुर, बीबीपुर, और भानपुर पहुंचे ।

भानपुर में लाभार्थियों को अपने हाथों से खाद्यान्न वितरण की शुरुआत की। बिजुआ में कोटेदार के वहां कुछ लाभार्थियों ने कार्ड कट जाने की भी शिकायत की, इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को कार्ड बनवाने के निर्देश दिए । इसी के साथ कमिश्नर मुड़िया हेमसिंह, नौसर जोगी पहुंचकर लाभार्थियों को राशन वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ अरविंद चौरसिया, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, एसडीएम गोला अखिलेश यादव, खंड विकास अधिकारी बिजुआ देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments