Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयइंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात को फेंका, लोहे की ग्रिल...

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात को फेंका, लोहे की ग्रिल पर अटका मिला शव

एफएनएन, फरीदाबाद : अजरौंदा गांव सेक्टर-15ए में सोसाइटी की दीवार की ग्रिल पर शनिवार सुबह एक नवजात अटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और नवजात के शव को नीचे लेकर आए।

इसके बाद इसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवाया गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैदा होने के बाद किसी ने नवजात को ग्रिल के ऊपर से फेंकने की कोशिश की होगी, लेकिन वह ऊपर ही फंस गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इस दृश्य को जिसने भी देखा, वह दंग रह गया। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

23 फरवरी को भी मिला था नवजात

बता दें 23 फरवरी को भी एयरफोर्स रोड पर शुक्रवार सुबह कचरे के ढेर पर नवजात का शव मिला था। बच्ची को पैदा होते ही रात को ही यहां फेंका गया था। पुलिस की ओर से इस मामले में सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। डबुआ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments