03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज हरिद्वार पहुंचेंगे Amit Shah

एफएनएन, हरिद्वार: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:15 बजे अमित शाह जोलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से सीएम धामी उन्हें रिसीव करेंगे और सीधे 12:45 बजे हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैरागी कैम्प जनसभा को करेंगे संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री इस दौरान हरिद्वार के बैरागी कैम्प में राज्य सरकार के विकास कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को परिलक्षित करती विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे वहां अन्य प्रदर्शनी भी देखेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शाह और धामी के अलावा राज्य सरकार के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनी में उत्तराखंड की विकास यात्रा की झलक

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा। विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए दृश्य प्रदर्शनों, चित्रों, मॉडल और जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से बीते वर्षों में राज्य में हुए परिवर्तन और विकास की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिससे आमजन उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को निकट से समझ सकेंगे।

इसी क्रम में 7 से 9 मार्च 2026 तक “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन भी बैरागी कैम्प में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन-जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Hot this week

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img