एफएनएन, बरेली: बरेली में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव किया गया है. रामजन्म यादव को बरेली का प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. बता दें कि रामजन्म यादव वर्तमान में बरेली में अपर उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं.
दरअसल, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित किए जाने के बाद से यह पद खाली था. सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है.

रामजन्म यादव ने आज बुधवार को औपचारिक रूप से सिटी मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण कर लिया है. उनकी नियुक्ति को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आदेश भी जारी किए हैं. प्रशासन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ शहर को मिलेगा.






