Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने...

कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा- आप जो समझ रहे हैं… सही है

एफएनएन, कन्नौज :  सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के दावे को एक बार फिर कंफर्म कर दिया गया है। सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।

बता दें कि सपा आधिकारिक रूप से कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। वहीं, इटावा में राम गोपाल यादव ने तेज प्रताप के नामांकन भरने की बात की पुष्टि की थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कन्नौज की कंफ्यूजन में कयासों का आंकड़ा कभी ऊपर जा रहा है तो कभी नीचे आ रहा है। बीते दिन बुधवार को कयासों ने जोर पकड़ा तो पार्टी ने कहा कि कन्नौज से तेज प्रताप सिंह ही चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वरिष्ठ सपा नेता राम गोविंद चौधरी ने तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में बुधवार शाम अखिलेश यादव के ही कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए।

उनसे जब सवाल पूछा गया कि क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे व 25 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि आप जो समझ रहे, वही सही है। हम आ गए हैं। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और यही चाहते हैं। गुरुवार 12 बजे नामांकन की तैयारी है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जिंदाबाद नारे भी लगाए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments