Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभदोही में अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, 400 पार के...

भदोही में अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, 400 पार के दावे पर कही ये बात

एफएनएन, भदोही : भदोही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को वोट देने साइकिल से जाएं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपनी क्योटो वाली सीट भी नहीं बचा पाएंगे। कहा कि ईवीएम का सात नंबर याद रखें 7 नंबर बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि जिंदगी की शुरुआत सात फेरों से होती है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस लूट और झूठ वाली सरकार को जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है। इस बार यह जो 400 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं, देश की 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीटें भी जितने नहीं देगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एक भी सीट भाजपा की झूठी सरकार नहीं जीत सकेगी। इस बार इनके क्योटो की जनता भी गुस्से से भरी हुई है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विपक्ष को करारी शिकस्त देंगे। 1 जून को यूपी की जनता इन्हें वापस गुजरात भेजने का काम करेगी।

अखिलेश यादव का भाषण सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा स्थल पर तो लोगों की भीड़ लगी ही थी, आसपास के घरों की छतों पर लोग अखिलेश यादव की जनसभा देखने के लिए खड़े हुए थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments