Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआकाश आनंद ने आजमगढ़ में भरी हुंकार, कहा- बंदूक की गोली की...

आकाश आनंद ने आजमगढ़ में भरी हुंकार, कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल

एफएनएन, आजमगढ़ : जब आप किसी सरकारी नौकरी का पेपर देते हैं और बाद में पेपर लीक हो जाता है तो क्या मन करता है। यही करता है न कि जिसने पेपर लीक किया उसका गूदा निकाल कर जमीन में गाड़ दें। वैसे ऐसा तो हम कर नहीं सकते हैं लेकिन बाबा साहब ने जो वोट की ताकत दिया है उसको बंदूक की गोली की तरह प्रयोग हम इन पर कर सकते हैं। उक्त बाते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने गुरुवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

बसपा आम जनता के हित के लिए लड़ने वाली पार्टी है
उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशन है। आम जनता के हित को लेकर लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी मुखिया मायावती की नीतियां सभी जनते हैं। उनके शासन काल को भी लोगों ने देखा है। आज सबसे बुरा हाल युवाओं का है। मां-बाप काफी पैसा खर्च कर हमें पढ़ाते हैं। इसके बाद हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम भी कमा कर मां-बाप व परिवार की देखभाल करें। लेकिन आज ऐसा हो नहीं है।

रोजगार मिल नहीं रहा तो सरकारी नौकरी की भर्ती पेपर लीक होने के चलते रद्द हो जा रही है। जिसके चलते युवा बेरोजगार होकर घूमने को मजबूर हैं। ऐसा करने वालों को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वोट की ताकत का कराया एहसास

Lok Sabha Election 2024 BSP Leader Akash Anand addressed public meeting in Azamgarh
जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद
आकाश आनंद ने कहा कि बाबा साहब ने हमें वोट की ताकत दिया है। जिसका अब हमें सही इस्तेमाल करना है। जिले में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक व बसपा मुखिया के भतीजे आकाश आनंद की यह पहली चुनावी जनसभा थी। इस चुनावी जनसभा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर तीखी धूप के बाद भी जुटे हुए थे।

लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा आयोजित हुई। पार्टी ने लालगंज सीट से डॉ. इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2019 में भी इस सीट पर बसपा का कब्जा था और संगीता आजाद सांसद चुनी गई थीं जो वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। वहीं सपा ने पूर्व सांसद दरोग सरोज तो भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments