03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विमान हादसा; धुंआ,चीखें और राख, 7 जिंदा लोगों को यूं खींच ले गई मौत

एफएनएन, केदारनाथ : केदारनाथ में रविवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई। मौके पर जले हुए शव बरामद किए गए। जिसे देखकर रेस्क्यू टीमों की रूह कांप उठी। हादसे में 2 वर्षीय मासूम की मौत ने सभी को झकझोर कर दिखा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दादी-नातिन की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर से विनोदा देवी अपनी नातिन तुष्टि सिंह के साथ केदारनाथ आई थी। बताया जा रहा है कि तुष्टि केदारनाथ यात्रा पर नहीं आना चाहती थी, पर मां ने उसे नानी के साथ जबरन भेजा।

वह दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी। वहीं, हादसे में जान गवाने वाला पायलट राजवीर सिंह चौहान दो माह पहले जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। राजवीर सिंह चौहान के बाद घर में मातम छाया है। इसके अलावा 23 महीने की काशी की यह पहली और आखिरी यात्रा बन गई।

महाराष्ट्र से बाबा केदार के दर्शनों को पहुंचे राजकुमार सुरेश जयसवाल और उनकी पत्नी श्रद्धा जयसवाल अपनी 23 महीने की बेटी काशी को लेकर पहली बार केदारनाथ पहुंचे थे। बाबा केदार के दर्शन के बाद वापिस लौटते समय उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीनों की मौत हुई है।

बता दें कि केदारघाटी में विमान हादसे के बीच धुंआ, चीखें और राख थी। इसी बीच 44 जवानों ने सात जले हुए शवों का रेस्क्यू किया। इस भयानक घटना से पूरा केदारनाथ एक बार फिर से सिसक पड़ा है। वहीं, हेलिकॉप्टर हादसे के बाद चले रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस सहित अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img