03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संजय की चारा काटने वाले बांके से हत्या, प्रेमिका के पति समेत 4 लोगों को हिरासत में

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा, मवई कला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार ड्राइवर संजय की चारा काटने वाले बांके से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि संजय की प्रेमिका मीरा का पति सुनील बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में प्रेमिका के पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इसकी बोटी-बोटी काट डालो!’

पुलिस के अनुसार, बीती रात संजय और उनकी मां अपने घर में सो रहे थे, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। संजय की मां दरवाजा खोलने गईं, जहां बाहर खड़े दो लोगों ने उनका गला दबोच लिया। मां की चीख सुनकर संजय बाहर आया, तभी बदमाशों ने चिल्लाकर कहा, “इसकी बोटी-बोटी काट डालो!” इसके बाद बदमाशों ने संजय पर बांके से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

संजय बचने के लिए इधर-उधर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसकी मां हाथ जोड़कर बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों ने संजय के सिर, कमर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। आखिरकार, जान बचाने के लिए संजय नहर में कूदा, लेकिन वहां भी बदमाशों ने उसे नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में पता चला कि संजय की 12 साल पहले ठाकुरगंज के बरौरा निवासी रानी से शादी हुई थी, लेकिन वह अपनी बचपन की प्रेमिका मीरा के संपर्क में था। इस बात से नाराज होकर रानी अपने तीन बेटों—अजीत, अनुराग और अतुल—के साथ मायके चली गई थी। दूसरी ओर, मीरा भी शादीशुदा है और उसका 18 साल का एक बेटा है। मीरा का पति सुनील, संजय और मीरा के रिश्ते से नाराज था और आए दिन संजय को जान से मारने की धमकी देता था। मीरा का दावा है कि वह संजय को अपना पति मानती थी, जिसके चलते सुनील ने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्रेमिका के पति सुनील समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

परिवार का हुआ हाल

मृतक संजय अपनी मां और कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी रानी और प्रेमिका मीरा दोनों उसके घर पहुंचीं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग ही हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img