03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दो दिन राहत के बाद फिर बिजली की कटौती शुरू, 5.2 करोड़ यूनिट पहुंच गई मांग

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दो दिन की राहत के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बिजली कटौती शुरू हो गई है। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन ने शेड्यूल रोस्टिंग से इन्कार किया है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के बाद दो दिन तक बिजली की मांग कम होने की वजह से कटौती न के बराबर हुई, लेकिन सोमवार को फिर मौसम खुलने से मांग बढ़नी शुरू हो गई।

मांग का आंकड़ा 5.3 करोड़ यूनिट से पांच करोड़ यूनिट तक पहुंचने के बाद फिर 5.2 करोड़ यूनिट तक पहुंच गया है। इसके सापेक्ष उपलब्धता 3.8 से 3.9 करोड़ यूनिट है। इसके चलते सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की गई।

कहीं एक घंटा तो कहीं दो घंटे की भी बिजली कटौती हुई। हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि अभी मांग के सापेक्ष विद्युत आपूर्ति होने की वजह से कटौती की नौबत नहीं है। कहीं भी शेड्यूल रोस्टिंग नहीं हो रही है, लेकिन माना जा रहा कि इस सप्ताह मौसम खुला रहने पर बिजली की मांग 5.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है। ऐसे में कटौती का ग्राफ बढ़ सकता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • यूपीसीएल का मोबाइल ऐप ठप

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जो मोबाइल एप लॉन्च किया था, वह पिछले कई दिनों से ठप है। उपभोक्ताओं को उस पर न तो अपने बिजली बिल की जानकारी मिल पा रही है और न ही वह अपनी शिकायत दर्ज करा पा रहे हैं। यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि कई बार सर्वर डाउन होने की वजह से हो सकता है।

 

Hot this week

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Topics

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img