03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिकट वितरण के बाद बरेली भाजपा में उथल-पुथल का दौर शुरू

Spread the love

मुकेश तिवारी, बरेली : बरेली जिले में नौ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है। टिकट के नाम घोषित होने के बाद भाजपा में उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है सबसे पहले कैंट से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के स्थान पर पार्टी के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया। जिससे राजेश अग्रवाल के समर्थकों में भारी असंतोष है। बिथरी चेनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू का भी गुटबाजी के चलते टिकट कट गया और उनके स्थान पर डाक्टर राघवेंद्र शर्मा को प्रत्याशी बनाया है इससे पप्पू के समर्थकों में जबरदस्त नाराजगी है और उनके सहयोगियों लगातार दवाब बना रहे हैं कि वह कोई ठोस निर्णय लें। यही स्थिति मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज में भी है इन सीटों पर घोषित पर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में जबरदस्त आक्रोश है क्योंकि मीरगंज में विधायक डा. डीसी वर्मा का भारी विरोध है और उनके स्थान पर लम्बे समय भाजपा में सक्रिय पूऱनलाल लोधी को क्षेत्रीय जनता प्रत्याशी बनाने की मांग कर रही थी लेकिन के आला कमान ने एक बार फिर डाक्टर डीसी वर्मा पर दांव लगाया है। भोजीपुरा में भी विधायक बहोरन लाल मौर्य का पार्टी ने टिकट दिया है यहां भी ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल ने नाराज हो गए हैं।

नवाबगंज में डाक्टर एमपी आर्य गंगवार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन यहां पर पूर्व विधायक स्वर्गीय केसर सिंह के बेटे विशाल गंगवार टिकट मांग रहे थे पार्टी ने डाक्टर एमपी आर्य पर भरोसा जताया। टिकट वितरण के बाद छह विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है और सोशल मीडिया के जरिए तमाम प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है । अगर उथल-पुथल ज्यों ही चलती रही तो एक दिन में भाजपा के कुछ नेता पार्टी से बगावत करने की तैयारी में है और असंतुष्ट नेता अन्य पार्टियों के संपर्क में हैं।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img