- लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ इलाके में शारदा नदी कटान पखवारे भर से हो रहा था, फ्रंट न्यूज नेटवर्क सबसे पहले कटान स्थल पर पहुंचा था। विधायक ने भी आने का वादा किया था, विधायक अरविंद गिरि के साथ पहुंचे अफसरों को रेवतीपुरवा, लौकहा के लोगों का डर की वजह नजर आई, आखिरकार मंगलवार को दो दर्जन से अधिक कामगारों और बांस-बल्ली लेकर सिंचाई महकमा मौके पर पहुंच गया।
एफएनएन, लखीमपुर खीरी : शुक्रवार को जिस कटान स्थल पर सबसे पहले फ्रंट न्यूज पहुंचा था, सोमवार को विधायक गोला अरविंद गिरि ने वहां का दौरा किया। साथ पहुंचे अफसरों को निर्देश दिए कि इलाके में कटान नही होना चाहिए इसके लिए जरूरी संसाधन लगा दीजिए। विधायक अरविंद गिरि के साथ प्रधान चरन पाल सिंह सोडी, पूर्व प्रधान अमरीक सिंह बिट्टू, पूर्व प्रधान प्रतिपाल सिंह मौजूद रहे।
विधायक के दौरे के बाद मंगलवार को सिंचाई विभाग की टीम अपने साथ दो दर्जन से ज्यादा मजदूर और बांस-बल्ली लेकर पहुंची। काम की शुरुआत होते देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।

दरअसल बिजुआ ब्लॉक के रेवतीपुरवा, लौकहा, नया दुबहा मजरा के उत्तर में शारदा नदी तेजी से कटान करती चली आ रही है। कटान से नया दुबहा और लौकहा गांव की आबादी को खतरा है, वहीं रेवतीपुरवा के पास बाढ़ रोकने को पूर्व की बनी परियोजना को खतरा हो गया है, ऐसे में इलाके के लोगों को डर था कि जिस तेजी से नदी कटान कर रही है, उससे पूरी परियोजना नदी में समा जाएगी।







