Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपतंजलि आयुर्वेद के बाद अब प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों पर...

पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों पर सरकार की सख्ती, दवा की गुणवत्ता की होगी जांच

एफएनएन, देहरादून : पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवा की गुणवत्ता जांच की जाएगी। शासन ने इस संबंध में राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अधिकारी को आदेश दिए। जांच में आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियों लाइसेंस के अनुरूप किन दवाइयों का निर्माण और गुणवत्ता को परखा जाएगा।

राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड में आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली 353 कंपनियां स्थापित हैं। राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अथारिटी से इन कंपनियों को दवा और कास्मेटिक उत्पाद बनाने का लाइसेंस दिया है। पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद आयुष विभाग ने प्रदेश में चल रही सभी आयुर्वेद दवा कंपनियों की भी जांच के आदेश दिए।

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में बनने वाली आयुर्वेद दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर सही है या नहीं। इसके लिए राज्य औषधि लाइसेंस अधिकारी मिथिलेश कुमार को आदेश दिए गए कि सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवाओं की जांच की जाए। किसी भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
जिला                 लाइसेंसी आयुर्वेद फार्मेसी की संख्या
हरिद्वार                      216
ऊधमसिंह नगर           31
देहरादून                    71
पौड़ी                         13
नैनीताल                     09
अल्मोड़ा                     04
टिहरी                        04
रुद्रप्रयाग                    02
बागेश्वर                      01
चंपावत                      01

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments