03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय से पेपर लीक होने के बाद अब सख्ती, अधिकारियों को मानने पड़ेंगे ये नियम

एफएनएन, देहरादून : पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। अब आयोग ने नई टीम तैनात करने के साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदल दी हैं। इस बार आयोग किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता।

पटवारी भर्ती के सवाल आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने लीक कर दिए थे। इस वजह से जहां आयोग की छवि खराब हुई तो वहीं आयोग के लिए चुनौतियां भी बढ़ गईं। आयोग के अध्यक्ष ने नई टीम तैनात कर दी है जो कि परीक्षाओं का संचालन बारीकी से देखेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, कई बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अनुभागों में भी आमूलचूल परिवर्तन कर दिए गए हैं। हर अधिकारी, कर्मचारी की हर हरकत पर पुलिस और इंटेलीजेंस बारीकी से नजर रख रही है। सभी को सामाजिक तौर पर ज्यादा मेल मिलाप के प्रति भी सचेत किया जा रहा है ताकि कोई किसी अधिकारी का गलत इस्तेमाल न कर ले या फिर राह न भटका दे।

  • अध्यक्ष खुद संभाल रहे मोर्चा

उत्तराखंड में पहले सेवाएं दे चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से जुड़े हर पहलू पर खुद मोर्चा ले रहे हैं। उनके निर्देशों पर आयोग एक फुलप्रूफ प्लान तैयार करने में जुटा है। इस बार आयोग का मकसद है कि कहीं भी किसी भी तरह की चूक न रहे। परीक्षाओं के पेपर को कड़ी सुरक्षा के बीच आगे पहुंचाया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img