03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वायु सेना के बाद अब वानाग्नि को रोकने के मैदान में उतरी एनडीआरएफ, बारिश ने दी राहत

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए अब एनडीआरएफ की पौड़ी जिले में पहुंची है एनडीआरएफ टीम में कमांडेंट ऑफिसर समेत कुल 50 सदस्य मौजूद हैं, जो वनाग्नि पर काबू पाएगी. हालांकि बीते रोज हुई बारिश के बाद वनाग्नि की घटनाओं पर फिलहाल ब्रेक लगा है. गुरुवार को पौडी श्रीनगर और उसके आसपास एक भी वनाग्नि की घटना दर्ज नहीं कि गयी है. लेकिन आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर एक बार फिर वनाग्नि की घटनाएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में एनडीआरएफ टीम जंगलों में उतरकर वनाग्नि पर काबू पाएगी. नैनीताल के बाद एनडीआरएफ टीम के पौड़ी पहुंचने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एनडीआरएफ के पहुंचने के बाद मैन पावर की कमी से जूझ रहे वन विभाग को काफी हद तक अब वनाग्नि को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. बुधवार के दिन वायुसेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने वनाग्नि पर काबू पाने के वापस चला गया था. वहीं अब आने वाले दिनों में एनडीआरएफ वनाग्नि की घटना बढ़ने पर मोर्चा संभालेगी. पौडी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि बीते दिन बारिश से मौसम में नमी आई है, जिसके चलते अभी तक कोई भी वनाग्नि की घटना नहीं हुई है.

लेकिन फिर भी गर्मी बढ़ने के कारण हो सकता है कि वनाग्नि की घटना हो, इसके लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को मोर्चे पर उतारा है. इससे वन विभाग को बहुत मद्दद मिलेगी.वहीं वन विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों में 9 मई से पूर्व 24 घंटे में पूरे गढवाल मंडल में 17 वनाग्नि कई घटनाएं दर्ज की गई है. जिसमें 37 हेक्टेयर वन संपदा जल कर खाक हो गयी. जबकि इस पूरे फायर सीजन में अब तक मंडल में 400 वनाग्नि की घटनाएं घटी है, जिसमें अब तक 507 हेक्टेयर वन संपदा जल कर राख हो चुकी है.

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img