03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

HMPV वायरस से बचने के लिए उत्तराखंड में एडवाइजरी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

एफएनएन, देहरादूनः चीन में मेटान्यूमो वायरस के प्रकोप के दृष्टिगत भारत में उत्तराखंड की प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने एडवाइजरी जारी की है। इसके परिचालन के लिए सोमवार को राज्य के सभी जिला अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया।

HMPV वायरस से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
एडवाइजरी के अनुसार अभी तक इस वायरस का प्रदेश में कोई भी रोगी नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एहतियातन व्यवहार करने की हिदायत की गई है। दिए निर्देशों के अनुसार बच्चों एवं बुजर्गों तथा किसी अन्य गम्भीर रोग से ग्रसित लोगों में विशेष सावधानी बरती जाए। छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल व टिश्यू का इस्तेमाल करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। साबुन और पानी से हाथी को स्वच्छ रखें। निर्देशों के अनुसार, अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें तथा पौष्टिक आहार लें। सर्दी, जुकाम बुखार आदि के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें तथा चिकित्सकीय परामर्श पर ही औषधि का सेवन करें। इस्तेमाल किये गये टिश्यू पेपर व रूमाल का पुन: उपयोग न करें। हाथ मिलाने से परहेज करें। लक्षण ग्रसित लोगों से नजदीकी संपर्क से बचें।

चिकित्सीय परामर्श के बिना किसी भी औषधि का इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें। यह भी सुझाव दिया गया है कि किसी प्रकार का लक्षण होने पर, स्वयं ही स्वस्थ लोगों से दूरी बनाकर रखें।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img