03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिलावटखोरों को नहीं करने दिया जाएगा लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, होगी कड़ी कार्रवाई, बढ़ेंगी फूड टेस्टिंग लैब

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उनका ये भी कहना है कि मिलावटखोरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोगों में मिलावटखोरी के प्रति डर हो और इसे रोका जा सके। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए, इसे राज्य की प्राथमिकता बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाए। यह अभियान सिर्फ त्यौहारी सीजन को देखते हुए न हो, बल्कि इसे नियमित आधार पर चलाया जाए।

  • फूड टेस्टिंग लैब बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में एक ही फूड टेस्टिंग लैब है, जो कि रूद्रपुर में है। उन्होंने अधिकारियों को देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में भी फूड टेस्टिंग लैब खोले जाने के नर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ़वाल एवं कुमाऊं हेतु एक-एक मोबाईल फूड टेस्टिंग लैब की व्यवस्था भी की जाए। साथ ही, फूड एडल्ट्रेशन को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक इसके प्रति आमजन जागरूक नहीं होगा तब तक फूड एडल्ट्रेशन को रोकना आसान नहीं होगा।

मिलावट को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का अनुपालन हो सुनिश्चित

मुख्य सचिव ने होटल व्यवसायियों को स्वच्छता रेटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाए, इसके लिए होने वाले व्यय को सरकार द्वारा वहन किए जाने के लिए प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए बनाए गए नियमों और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए। होटल व्यवसायियों को इसके लिए जागरूक किया जाए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि नियमित जांच और कठोर कार्रवाई के अभाव में मिलावट पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। इसके लिए लगातार सघन निरीक्षण अभियान के साथ ही मिलावटखोरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उदाहरण पेश किया जाए ताकि लोगों में मिलावटखोरी के प्रति भय हो, और इसे रोका जा सके। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी और कमिश्नर फूड सेफ्टी डा. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img