03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अवैध रूप से संचालित मदरसों को प्रशासन की टीम ने किया सील

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड : उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी बीच ताजा मामला भगवानपुर तहसील क्षेत्र में से सामने आया है। जहां बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील किया है। बताया गया कि यह मदरसा लंबे समय से अवैध रूप से चल रहा था। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बुग्गावाला में स्थित बंदरजूड गांव में से सामने आया है। जहां अवैध रूप से चल रहे मदरसे की सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची। मौके पर टीम ने मदरसे के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन, मदरसे का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिससे साबित हो गया कि मदरसा बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलाया जा रहा था। सूत्रों से पता चला कि मदरसा दो साल से अधिक समय से चल रहा था।

भगवानपुर तहसीलदार दयाराम समेत प्रशासन की टीम ने मौके पर अवैध रूप से संचालित मदरसे को सील किया है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। लेकिन, प्रशासन ने अवैध मदरसे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img