03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरोपी प्रधान देवेंन्द्र सिंह ने कहा कि वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगा अगली सुबह देख लेगा

एफएनएन, बरेली : फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव नखी सिंधवा में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार से आरोपी प्रधान देवेंन्द्र सिंह ने कहा कि वह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगा। अगली सुबह सभी को देख लेगा और बदला लेगा। विरोध करने पर पुलिस पार्टी पर हमलावर हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए।

थाने में तैनात दरोगा भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह हल्का नंबर तीन में गश्त कर रहे थे। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने उन्हें बताया कि गांव नखी सिंधवा में फायरिंग होने की सूचना है। इस पर वह फौरन मौके पर पहुंचे। जहां पर प्रधान देवेन्द्र सिंह और उसके पक्ष के धर्मेन्द्र, लालू, रविन्द्र, रोहिताश ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान भगवान दास और उसके पक्ष के देश दीपक, अभिषेक, सुरजीत सिंह और गोलू ने प्रधान देवेन्द्र के ऊपर लाइसेंसी बन्दूक से फायरिंग की है।

उधर, पूर्व प्रधान भगवानदास का कहना था कि गांव में चोर आने की सूचना पर उनके भतीजे सुरजीत ने बचाव के लिए हवाई फायरिंग की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गरमा गर्मी होने लगी। मामला बढ़ता देख मौके पर थाना प्रभारी भी टीम के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाते हुए सभी से थाने चलने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्ष उत्तेजित हो गए। प्रधान देवेन्द्र ने कहा कि वह मुकदमा नहीं लिखाएगा वह सुबह इस सबको स्वयं सबक सिखाएगा। इस बात पर दोनों पक्ष उग्र हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने बीच बचाव की कोशिश की तो दोनों ही पक्ष के लोग पुलिस पार्टी पर ही हमलावर हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर पथराव करते हुए साइड मिरर व आगे लगी फॉग लाइट क्षतिग्रस्त कर दी। भीड़ के हमले में तीन दरोगा और दो सिपाहियों को भी चोटें आईं। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान भगवान दास और रोहिताश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि देवेन्द्र प्रधान, धर्मेंद्र, लालू , रविंद्र, रोहिताश व पूर्व प्रधान पक्ष भगवान दास समेत देशदीपक, अभिषेक, सुरजीत, गोलू को नामजद करते हुए 22 हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img