03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के बड़े फल आढ़ती को मुनीम ने लगाया 79 लाख का चूना, गबन करके 2 ट्रक, कार और बाइक खरीदी, घर भी बनाया

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: कुमाऊं की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी में फल सब्जियों की आढ़त का काम करने वाले एक कारोबारी के साथ उसके मुनीम ने 79 लाख की धोखाधड़ी की है. धोखाधड़ी की जानकारी जब आढ़त कारोबारी ने ऑडिट कराई तो सामने आयी. धोखाधड़ी से फल आढ़त कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है.

बताया जा रहा है कि मलिक के दुकान पर नहीं बैठने का फायदा आढ़त मुनीम ने धोखाधड़ी करके उठाया है. आरोप है कि मुनीम आढ़त की मालकिन से चेक में हस्ताक्षर कराता रहा. इसके बाद वो अपने और अपने करीबियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कराता रहा. ऐसा करके उसने मालिक को 79 लाख रुपये की चपत लगा दी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस के मुताबिक छड़ायल सुयाल मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी घनश्याम शर्मा ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बड़ी मंडी में मैसर्स मोहित श्याम एंड कम्पनी के नाम से सब्जी व फल की आढ़त है. आढ़त में गुनियाखेत नैनीताल मुक्तेश्वर निवासी रोहित पडलिया मुनीम के तौर पर काम करता था. आढ़त की असल मालकिन घनश्याम की पत्नी दीपा शर्मा हैं. सामाजिक और राजनैतिक कार्यों की वजह से घनश्याम आढ़त पर नहीं बैठ पाते. आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर रोहित बैंक चेक पर उनकी पत्नी के हस्ताक्षर कराता रहा और चेकों को अपने व अपने करीबियों के खाते में ट्रांसफर कराता रहा. रोहित वर्ष 2018 से आढ़त में काम कर रहा था. घनश्याम पिछले वर्ष अगस्त से लगातार आढ़त पर बैठने लगे तो चोरी का खुलासा हुआ.

उन्होंने कहा कि आठ माह के खातों, कैश बुक, बैंक डिटेल और रोजनामचे की जांच की तो 8,24,000 रुपये का हिसाब नहीं मिला. रोहित जिन चेकों को अपने खातों में ट्रांसफर करता उन्हें आढ़त के लेजर, कैशबुक व बैंक की स्लिप में जमा दर्ज दिखा देता था. जब पूरे मामले की उन्होंने ऑडिट की तो 79 लाख रुपये का गबन का मामला सामने आया. आरोप है कि इस रकम से मुनीम ने दो ट्रक, एक कार, एक मोटर साइकिल खरीदी और 20 25 लाख रुपये उसने अपने घर बनाने में खर्च किए.

कोतवाली पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- जानें, क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, क्या है इसका इतिहास

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img