Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमोतीचूर फ्लाईओवर पर हादसा, युवक की मौत, पिकअप से टकराई बाइक

मोतीचूर फ्लाईओवर पर हादसा, युवक की मौत, पिकअप से टकराई बाइक

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बाइक पुल पर खड़े पिकअप वाहन से टकराई है। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है। जबकि अन्य दूसरा घायल हुआ है। बताया गया कि बाइक सवार हरिद्वार की ओर से आ रहा था। इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुई है। जहां बृहस्पतिवार सुबह हरिद्वार की ओर से आ रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दौरान बाइक पुल पर खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई है। घटना इतनी भयानक थी कि मोटर साइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान कुशाल शिवदासपुर तेलीवाला निवासी के रूप में हुई है। सिराज नाम का युवक घायल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments