03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित ई-रिक्शा चालकों पर कसी जाएगी नकेल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार ने कहा किस शहर में अनियंत्रित होकर दौड़ रहे ई रिक्शा चालकों पर नकेल कसी जाएगी और उन पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा आ गए हैं । जो शहर की सड़कों पर बेतरतीब रूप से दौड़ रहे हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व यातायात कार्यालय में वाहन चालकों के साथ वार्ता की गई थी और यह तय किया गया था कि ई रिक्शा चालको का रूट क्या रहेगा वहां पर इन वाहनों का रूट तय किया गया था बावजूद इसके अभी भी अनेक ई रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं ।

जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब यातायात पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी । उन्होंने सीओ यातायात बीएस भंडारी को निर्देश दिए कि शहर में कितने वैध और कितने अवैध रूप से ई-रिक्शा चल रहे हैं इनकी सूची निकलवाई जाए। और इन वाहन चालकों को यूनियन बनाने के लिए निर्देशित किया जाए। ताकि तय मानकों के अनुसार ही यह वाहन चालक अपने गंतव्य को जाएं। इनके निरीक्षण के लिए यातायात पुलिस की भी टीम बनाई जाएगी जो यह देखेगी कि शहर में कितने वैध और कितने अवैध रूप से वाहन संचालित हो रहे हैं ।

शहर में अवैध रूप से चल रहे वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी क्राइम ने पत्रकारों को बताया की यातायात पुलिस अब इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। वही अनियंत्रित रूप से चल रहे दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी और हेलमेट को प्रभावी रूप से अमल में लाया जाएगा।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img