Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी,...

प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, सकारात्मक नतीजे आने का दावा

एफएनएन, देहरादून : इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने को विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा पर निशाना साधा। माहरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। 2022 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रतिशत हासिल किया था। सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • बूथ लेवल से चुनाव में जुटी

पांचों सीटों पर चुनाव नतीजे सकारात्मक आएंगे। माहरा ने आरोप लगाया की केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। पीएम मोदी को सोचना चाहिए कि वे धमकी गलत समय पर दे रहे हैं। मोदी बताएं कि पूर्व में जिन नेताओं पर ईडी व सीबीआई का छापा मारा गया। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। माहरा ने कहा, जब जनता के हाथ कोई चीज आती है तो जाने वाली सरकार खाली हाथ जाती है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ लेवल से चुनाव में जुटी है और पूरी मजबूती के साथ उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ाएगी। जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं में आप कार्यकर्ता पूरी तरह से भागीदारी करेंगे। इस मौके पर इंडिया गठबंधन के समन्वयक शीशपाल बिष्ट, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, कांग्रेस मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments